Giridih News :हत्या के आरोपियों के खिलाफ माले ने दिया सीधी कार्रवाई का अल्टीमेटम

Giridih News :धनवार के बाघमारा में बुधवार को भाकपा माले ने सभा आयोजित कर उदय यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उदय की हत्या एक मई की रात कारुडीह में की गयी थी.

बाघमारा में माले की श्रद्धांजलि सभा और जीबी बैठक

पूर्व विधायक राजकुमार यादव की अगुवाई में आयोजित सभा में उदय की पत्नी व तीन बच्चे भी शामिल हुए. लोगों ने मृतक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर न्याय मिलने तक संघर्ष करने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि सभा के जीबी की बैठक हुई. अध्यक्षता पड़रिया के पूर्व मुखिया कांग्रेस यादव ने की. मालूम रहे कि हत्या का आरोप दुकानदार दिलीप साव और उसके परिवार पर लगा है.

11 तक नहीं हुई कार्रवाई, तो 12 को चलेगा जनता का डोजर : राजकुमार

घटना की निंदा करते हुए पुलिस से 11 मई तक सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि झगड़ा में बीच-बचाव करने और समाझने गये उदय यादव की हत्या को बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद अभी तक 11 आरोपियों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सांसद व विधायक की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल खड़े किये. कहा कि 11 मई तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो 12 मई को हत्या के आरोपियों खिलाफ क्षेत्र की जनता के साथ भाकपा माले सीधी कार्रवाई के लिए बाध्य होगी. कारुडीह में हत्या के आरोपियों के घर की जनता खुद कुर्की-जब्ती करेगी और घर पर जनता का डोजर भी चलेगा. यह लड़ाई पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक जारी रहेगी. यह लड़ाई किसी जाति या समाज के खिलाफ नहीं बल्कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से 12 मई को गैंता-कुदाल के साथ कारुडीह पहुंचने का आह्वान किया. माले नेता विनय संथालिया, जयंती चौधरी, कयूम अंसारी, रामेश्वर चौधरी, कैलाश सिंह, कपिलदेव यादव, मुखिया बालमुकुंद यादव, रामदेव यादव, सजरुल अंसारी, सुखदेव यादव आदि ने भी संबोधित किया. संचालन मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंकर पासवान ने किया. मौके पर उमेश दास, नागेश्वर यादव, तजमुल अंसारी, विजय यादव, छोटू यादव, सकलदेव यादव, राधेश्याम पंडित, मदन यादव, विकास यादव, छोटू साव, बबलू दास, अर्जुन दास समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >