Giridih News :आदि कर्मयोगी अभियान की सफलता पर मंत्रणा

Giridih News :देवरी प्रखंड में आदि कर्मयोगी अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को प्रखंड सभागार में बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने की.

बीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत चयनित 10 जनजातीय गांव चंदली, गरंग, हरिरायडीह, खोटो, बुधुवाडीह, गरही, महेशकिशोर, महतोधरान व नारायणपुर में विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम प्राथमिकता के आधार पर करें. इन सभी गांवों में एक-एक सेवा केंद्र बनाया जाये, जिसकी जानकारी आदि कर्मयोगी पोर्टल पर अपलोड की जायेगी. दो अक्तूबर को प्रत्येक चयनित गांवों में विशेष ग्राम सभा कर योजनाओं का चयन किया जायेगा. बैठक में सीओ श्यामलाल मांझी, जिप सदस्य उस्मान अंसारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत सोरेन, एमओ ब्रह्मदेव पासवान, श्रीकांत कुमार, संजय साहू,नीरज पांडेय, प्रमोद झा, मुखिया विकास कुमार, बिनोद हेंब्रम, शशिकांत गुप्ता आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >