Giridih News: सहायक अध्यापक संघ की बैठक में अफसरशाही पर चिंता

Giridih News: एकीकृत सहायक अध्यापक संघ सरिया इकाई की बैठक प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में गुरुवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर रूपांशु तथा संचालन सुरेश कुमार पांडेय ने किया. बैठक में सहायक अध्यापकों ने अपनी-अपनी विभागीय समस्याएं रखीं.

काफी लंबे अंतराल के बाद हुई इस बैठक में एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया. शिव शंकर रूपांशु ने कहा कि सरिया प्रखंड में अफसरशाही हावी हो चुकी है, जिसमें सहायक अध्यापकों को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने सहायक अध्यापकों को कहा कि विभागीय आदेशानुसार अपने कार्य पर डटे रहें. समयानुसार बायोमीट्रिक उपस्थित बनायें, एमडीएम का एसएमएस आवश्यक रूप से करें, ताकि अधिकारियों को निरीह सहायक अध्यापकों पर गाज गिराने का मौका ना मिले.

उपस्थिति पंजी की छाया प्रति अनुपस्थिति विवरणी के साथ जमा नहीं करने की बात कही

कहा कि किसी भी प्रखंड में सहायक अध्यापक अनुपस्थिति विवरणी जमा करने समय शिक्षक उपस्थिति पंजी की छाया प्रति जमा नहीं करते हैं, लेकिन सरिया प्रखंड में अधिकारियों द्वारा इसकी छाया प्रति जमा करने के लिए बाध्य किया जा रहा है. इसके लिए कोई विभागीय अधिकृत पत्र निर्गत नहीं किया गया है. उन्होंने सहायक अध्यापकों को कहा कि उपस्थिति पंजी की छाया प्रति अनुपस्थिति विवरणी के साथ जमा नहीं करने की बात कही.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर कुलन मॉडल, रविंद्र मंडल, प्रकाश मंडल, नारायण महतो, दीपेंद्र सिंह, गोवर्धन महतो, विजय साव, मनोज यादव, लक्ष्मण महतो, राजेंद्र ठाकुर, लीला देवी, बुलाकी मंडल, महेश ठाकुर, मुन्नालाल, नारायण यादव, भागीरथ महतो, द्वारिका मंडल सहित अन्य सहायक अध्यापक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >