Giridih News: 28 लोगों के खिलाफ मकान तोड़ने की थाने में शिकायत

Giridih News: गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के बलबला गांव का मामला

Giridih News: गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के बलबला गांव निवासी सुधीर सिंह ने जमुआ थाना में शुक्रवार को आवेदन देकर 28 लोगों के खिलाफ एलवेस्टर मकान तोड़ने की शिकायत है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शिकायत में सुधीर सिंह ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे अपने घर में थे. उसी समय अचानक प्रकाश राम, बिनोद राम (पिता प्रभु राम), दिलीप राम, धनेश्वर राम (पिता स्व. झगरू राम), नागेंद्र राम (पिता बद्री राम), संजीत सिंह, अजीत सिंह उर्फ जीतू सिंह. रंजीत सिंह ( तीनों के पिता रामलखन सिंह), सनूप सिंह ( पिता पंजाबी सिंह), रामचंद्र सिंह (पिता स्व. कार्तिक सिंह), पंजाबी सिंह (पिता स्व. बाबूलाल सिंह), दिनेश राम, बीरेंद्र राम (पिता अर्जुन राम) कारू उर्फ राजेश राम (पिता लक्ष्मी राम) विक्की राम, जैकी राम (पिता प्रकाश राम), मनोज सिंह (पिता महादेव सिंह), उदय सिंह ( पिता स्व. ब्रहमदेव सिंह), मुकेश राम (पिता घोकल राम), मन्नू राम (पिता स्व. मोती राम), जेपी सिंह (पिता स्व. हुरो सिंह), राजकिशोर सिंह (पिता स्व. भुनेश्वर सिंह), पंकज सिंह (पिता साहेब सिंह), पप्पू सिंह (पिता साहेब सिंह), कामेश्वरी सिंह (पिता स्व झारखंडी सिंह), सुबोध राम (पिता प्रभु राम), धनेश्वर राम, उर्मिला देवी (पति संदीप राम), गंगिया देवी (पति अर्जुन राम) तथा अन्य 10 अज्ञात लोग नामालूम ग्राम बलबला हरवे हथियार से लैस होकर हमारे घर पहुंचे और हमारे पक्का मकान को तोड़ कर नष्ट कर दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने कमरे में बंद कर दिया. सुबोध राम, बिनोद राम, संजीत सिंह, जीतू सिंह बिना नंबर के कार से आये थे. आरोपियों ने कट्टा दिखाते हुए धमकी भी दी. जमुआ पुलिस ने बताया कि मामला सामने आया है, पर अभी वहां शांति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >