Giridih News :सरकारी कुएं से पानी लेने से मना करने की शिकायत

Giridih News :बगोदर प्रखंड की पोखरिया पंचायत के गांव में एक परिवार के लोगों को सरकारी कुआं से पानी नहीं लेने देने का मामला सामने आया है. भुक्तभोगी सुनीता देवी पति सूरज रविदास ने बीडीओ को आवेदन देकर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

बगोदर प्रखंड की पोखरिया पंचायत के गांव में एक परिवार के लोगों को सरकारी कुआं से पानी नहीं लेने देने का मामला सामने आया है. भुक्तभोगी सुनीता देवी पति सूरज रविदास ने बीडीओ को आवेदन देकर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. कहा कि वह कुआं से पानी लेने के लिए गयी थी, तभी गांव के ही करन रविदास, विनोद रविदास, संजय रविदास, अनीता देवी, वीणा देवी, शिवानी देवी, पूजा कुमारी, फुलमतिया देवी उसकी बाल्टी को फेंक दी. घर में घुसकर मारपीट भी की और कुआं से पानी नहीं लेने की धमकी दी. उसने बीडीओ से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गयी. इस बाबत पंचायत के मुखिया प्रदीप महतो ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. दोनों पक्षों को बैठक कर मामला को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >