प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गयीं. अत्यधिक रफ्तार होने के कारण दुर्घटना घटी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया. पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी छह घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया.
प्रशासन ने की अपील, रफ्तार पर काबू रखें चालक
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने एक बार फिर वाहन चालकों से अपील की है कि वे मुख्य मार्गों पर रफ्तार सीमित रखें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की पहचान की जा रही है.
