Giridih News :सीओ ने लताकी के मुखिया पति व पुत्र पर किया केस

Giridih News :जमुआ के सीओ संजय पांडेय ने लताकी की मुखिया के पति संजय हाजरा, पुत्र व ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध जमुआ थाना में केस किया है.

मामला अवैध रूप से बालू खनन का

जमुआ के सीओ संजय पांडेय ने लताकी की मुखिया के पति संजय हाजरा, पुत्र व ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध जमुआ थाना में केस किया है. कहा है कि उन्हें सूचना मिली कि मुखिया के पति अवैध रूप से लताकी बालू घाट से प्रतिदिन बालू का उठाव कर रहे हैं. सूचना के बाद वहां गये, तो देखा कि बालू घाट पर मुखिया पति संजय हाजरा ने अपना ट्रैक्टर लगाये हुए है. उनको देख चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया. कहा कि मुखिया पति उनके साथ अभद्रता की है. इधर, मुखिया के पति ने कहा कि उनके घर से एक किमी दूर बालू घाट है. घर का प्लास्टर करवाने के लिए एक ट्रैक्टर बालू लाने चालक घाट पर गया था. सीओ ने बालू का उठाव पर रोक लगा दी. चालक खाली गाड़ी को लेकर अन्य कार्य करने चला गया. बाद में पता चला कि उनके विरुद्ध अवैध बालू के उठाव का मामला दर्ज किया गया है. कहा कि ग्रामीण जब निजी कार्य के लिएबालू का उठाव करते हैं, तो जबरन मुकदमा कर देते हैं. जबकि, बालू माफिया प्रतिदिन अवैध रूप से बालू का उठाव कर उसे बिहार भेज रहे हैं. जिला खनन पदाधिकारी सुबह छह बजे से 10 बजे तक लताकी बालू घाट का निरीक्षण करें, तो सच्चाई सामने आ जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >