Giridih News: नगर थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाया जायेगा : ज्ञान रंजन

Giridih News: नगर थाना में मंगलवार को आयोजित एक परिचय सह संवाद समारोह में नगर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और शांति समिति के सदस्यों से मुलाकात की. कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना था.

समारोह की शुरुआत थाना परिसर में हुई, जहां थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बारी-बारी से सभी आमंत्रित लोगों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने सभी से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और अपराध नियंत्रण में जन सहयोग की भूमिका अहम होती है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुलिस अकेले सब कुछ नहीं कर सकती, जब तक समाज का सकारात्मक सहयोग न मिले. इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाना उनकी प्राथमिकता है. क्षेत्र में चल रहे असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके. समारोह में मौजूद कई गणमान्य व्यक्तियों और शांति समिति सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किये और थाना प्रभारी को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता बनाये रखने और विवाद की स्थिति में संवाद के जरिये समाधान की दिशा में वे पुलिस के साथ खड़े रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >