नगर थाना पुलिस ने विभिन्न होटलों व धर्मशालाओं का किया निरीक्षण

सुरक्षा को लेकर नगर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न होटलों व धर्मशालाओं का निरीक्षण किया.

गिरिडीह.

सुरक्षा को लेकर नगर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न होटलों व धर्मशालाओं का निरीक्षण किया. पुलिस की अलग-अलग टीम ने होटल व धर्मशाला पहुंचकर बाहर से आने वाले यात्रियों से बातचीत की और होटल में काम करने वाले कर्मियों से पूछताछ कर कई निर्देश दिये. पुलिस ने कहा कि किसी भी सूरत में बिना पहचान पत्र के किसी को भी रुकने नहीं दिया जाये. यदि किसी पर संदेह होता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. साथ ही सभी लोगों का मोबाइल नंबर जरूर डायरी में लिखें, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी से बात की जा सके. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस लगातार इस तरह का अभियान चला रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >