गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने धन्वंतरी होड़ोपैथिक इको पार्क का निरीक्षण किया. उन्होंने यहां की व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पार्क के मुख्य द्वार पर बाइक एवं विभिन्न तरह के स्टॉल से राहगीरों को होने वाली परेशानी पर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग से मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे गड्ढे में मिट्टी मोरम डाल कर समतलीकरण करने की बात कही.
वह पार्क के रखरखाव व सौंदर्य से काफी प्रभावित दिखे. उन्होंने कहा पार्क के विकास के लिए फंड का आवंटन होते ही शेड की सौगात देंगे. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम पाठक, मो इम्तियाज समेत कई मौजूद थे.
