तीन स्थानों से महिलाओं से चेन की छिनतई

शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बीबीसी रोड के पास आजाद नगर मोहल्ले में बाइक पर सवार युवकों ने एक महिला के गले से उस समय चेन छीन लिया, जब वह बाजार से अपने घर जा रही थी.

गिरिडीह.

गिरिडीह नगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से सोने के चेन की छिनतई हुई. जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने तीनों घटना को अंजाम दिया है. शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बीबीसी रोड के पास आजाद नगर मोहल्ले में बाइक पर सवार युवकों ने एक महिला के गले से उस समय चेन छीन लिया, जब वह बाजार से अपने घर जा रही थी. वहीं, रविवार को सीएमआर रोड में दुर्गा मंडप के पास प्रात: सात बजे बाइक पर सवार युवकों ने ही महिला पिंकी जैन से सोने की चेन छीन खींच लिया. पिंकी मंदिर जा रही थी. तीसरी घटना कुटिया मंदिर में की है. बताया जाता है कि एक बुजुर्ग महिला बाजार से अपना घर वापस लौट रही थी. इसी क्रम में बाइक पर सवार युवकों ने उनके गले से भी सोने का चेन छीन कर भाग गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि एक महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. कुछ स्थानों पर छापेमारी भी क��� गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >