Giridih News: गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन की जीत पर जश्न

Giridih News: मौके पर झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, प्रखंड सचिव भैरों वर्मा ने इस परिणाम को जनता की जीत कहा. लोगों ने अबुआ सरकार पर भरोसा किया. इस दौरान झामुमो के वरिष्ठ नेता हीरालाल मुर्मू के भाई शिक्षक छोटू लाल मुर्मू के निधन पर लोगों ने शोकांजलि व्यक्ति की.

गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन की जीत की ख़ुशी में रविवार को गांडेय बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, झामुमो युवा जिलाध्यक्ष दिलीप मंडल, पिंटू हाजरा, प्रमोद राम, नवीन वर्मा, राजेश सिंह, जीतेन्द्र मंडल, अब्दुल हाफिज, परवेज आलम, मकसूद आलम, बालेश्वर राय, नसीम अंसारी, रवि वर्मा, रीतेश पाठक, मुफ़्ती अख्तर, शक्ति भदानी, अरुण पाठक, कलाम अंसारी,सोनातन चौड़े, हलीम सरदार, भागवत सिंह, हलधर राय, डोमन पाठक, प्रेमचंद मुर्मू, बहादुर अंसारी, अशोक सोरेन, मनोज मोदी, मो कासिम समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >