Giridih News: सार्वनजिक दुर्गापूजा समिति की बैठक में धूमधाम से पूजा मनाने पर चर्चा

Giridih News: नवरात्र के दौरान आकर्षक साज सज्जा, साउंड एवं प्रकाश की व्यवस्था पर चर्चा की गयी. साथ ही मंदिर के लिए एक इन्वर्टर की खरीदारी करने एवं मंदिर के पूरब दिशा की गेट तक जाली से घेराव करने का निर्णय लिया गया. जबकि पंचायत वासियों से दुर्गा पूजन हेतु लिया जाने वाला सहयोग राशि में 20 रुपये की वृद्धि की गयी.

सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति जामतारा से जुड़े सदस्यों व पंचायत के प्रबुद्ध जनों की बैठक सोमवार की देर संध्या मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुर्गापूजा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं नवरात्र के दौरान आकर्षक साज सज्जा, साउंड एवं प्रकाश की व्यवस्था पर चर्चा की गयी. साथ ही मंदिर के लिए एक इन्वर्टर की खरीदारी करने एवं मंदिर के पूरब दिशा की गेट तक जाली से घेराव करने का निर्णय लिया गया. जबकि पंचायत वासियों से दुर्गा पूजन हेतु लिया जाने वाला सहयोग राशि में 20 रुपये की वृद्धि की गयी. वहीं सहयोग राशि के संग्रहण में अधिकृत सदस्यों को संग्रहण के दौरान आने वाले व्यवधानों के समाधान के लिए दस सदस्यों को विशेष रूप से जिम्मेवारी सौंपी गयी जिसमें मुखिया खेमलाल महतो, पंसस अखिलेश राणा, प्रकाशचंद मेहता, ईश्वर विश्वकर्मा, महेंद्र महतो, अरुण जायसवाल, रामचंद्र मंडल, शंकर ठाकुर, केएन मोदी एवं आशीष अग्रवाल को शामिल किया गया. अगली बैठक सात सितंबर को रखी गई है. बैठक में समिति के सचिव बिरेन्द्र कुमार सिन्हा, सहसचिव प्रिय रंजन जायसवाल, राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पप्पू अग्रवाल, इन्द्रदेव अग्रवाल, बुटू गोप, शंकर महतो, विनय कुमार, विजय यादव, भोला ठाकुर, गिरू शर्मा, जगरनाथ ठाकुर, कन्हैया विश्वकर्मा, आशीष जायसवाल, बिनोद विश्वकर्मा, शेखर बरनवाल, मिथुन जायसवाल, द्वारिका प्रसाद, रामानन्द शर्मा, भीम मंडल, बिट्टु भगत, मुकेश शर्मा, महेंद्र मंडल, बबलू शर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >