Girirdih News: डीपीएस में सीबीएसई क्लस्टर लेबल खो-खो प्रतियोगिता शुरू

Girirdih News: दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में सोमवार से सीबीएसई क्लस्टर थ्री की खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी.

गिरिडीह. दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में सोमवार से सीबीएसई क्लस्टर थ्री की खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी. मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक त्रिलोचन सिंह सलूजा व चेयरमैन बलजीत सिंह सलूजा, विशिष्ट अतिथि सीसीएल डीएवी के प्रिंसिपल ओपी गोयल, निखर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल कुमार, गुरुकुल स्टडी सेंटर के डायरेक्टर संजीव सिन्हा व सीबीएसई पर्यवेक्षक राजेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित थे. सभी अतिथि को बुके व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय निदेशक त्रिलोचन सिंह सलूजा व चेरमैन बलजीत सिंह सलूजा ने किया. इसके बाद उन्होंने सीबीएसई का झंडा फहराया व गुब्बारा उड़ाकर खेल की शुरुआत की. सीसीएल डीएवी के प्रिंसिपल ने शिक्षा व खेल के महत्व पर प्रकाश डाला. विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ सोनी कुमारी ने बिहार व झारखंड के विभिन्न विद्यालयों के भाग लेने वाले लगभग 750 बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बताया कि समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >