Giridih News: बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में गेट जाम और शिक्षक से मारपीट मामले में केस दर्ज

Giridih News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को राजद नेता (एक छात्रा के अभिभावक) और उनके सहयोगियों द्वारा हंगामा करने, सुरक्षाकर्मी व शिक्षकों से अभद्रता और मारपीट के मामले में विद्यालय प्रबंधन की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है.

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को राजद नेता (एक छात्रा के अभिभावक) और उनके सहयोगियों द्वारा हंगामा करने, सुरक्षाकर्मी व शिक्षकों से अभद्रता और मारपीट के मामले में विद्यालय प्रबंधन की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है. आवेदनकर्ता शिक्षक कांतिलाल देशमुख ने बताया कि शहर के बुलाकी रोड निवासी छात्रा के अभिभावक शहबाज अहमद, उनके पुत्र अहमद हसन रजा और 6-7 अज्ञात सहयोगी विद्यालय पहुंचे. आरोप है कि सभी ने अपनी दो गाड़ियां विद्यालय के मुख्य द्वार पर खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया. जब सुरक्षा गार्ड ने वाहन हटाने का अनुरोध किया तो आरोपी और उनके सहयोगी उग्र हो गये. उन्होंने गार्ड के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने विद्यालय से छुट्टी के बाद बच्चों को ले जाने वाली बसों को भी रोक दिया जिसमें दर्जनों बच्चे सवार थे. हंगामे की सूचना मिलते ही शिक्षक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. सभी ने स्थिति को शांत करने और समस्या को प्रबंधन के समक्ष रखने की सलाह दी, लेकिन आरोपी और भी आक्रामक हो गये. शिकायत के अनुसार हंगामे के दौरान सभी ने शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की. आरोप है कि आरोपी मोहम्मद शहबाज ने शिक्षक वीके सिंह पर जान मारने की नीयत से डंडे से सिर पर वार किया जिससे वह घायल हो गए. घटना विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घायल शिक्षक का इलाज बाद में कराया गया. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस घटना के कारण कुछ घंटों तक स्कूल का कार्य बाधित रहा. वहीं अचानक हुए इस हंगामे और मारपीट से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भी भयभीत हो गए.

सीसीटीवी फुटेज जांच कर की जाएगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा और उसी के आधार पर आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >