Giridih News :चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में देरी पर अभ्यर्थियों का विरोध

Giridih News :गिरिडीह जिले में चौकीदार भर्ती की प्रक्रिया से चयनित अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. चयनित अभ्यर्थियों ने इसके खिलाफ सोमवार को बैठक की.

गिरिडीह जिले में चौकीदार भर्ती की प्रक्रिया से चयनित अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. चयनित अभ्यर्थियों ने इसके खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया. भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी हुए छह महीने से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक ना तो फिजिकल टेस्ट हुए हैं और ना ही अंतिम परिणाम सामने आया है. मालूम रहे कि19-20 माह आवेदन लिया गया था, लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी है. सोमवार को चयनित अभ्यर्थियों ने विचार विमर्श कर आगामी रणनीति बनायी. 25 को गिरिडीह अनुमंडल कार्यालय में अपना सामूहिक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपने और 26 को शांतिपूर्ण पद यात्रा निकालने पर सहमति बनी. यात्रा जेपी चौक से प्रारंभ होकर अनुमंडल कार्यालय तक जायेगी. मौके पर दिनेश कुमार, अर्जुन मंडल, रामिका कुमारी, रोहित राय, अनिता देवी, हँसीना कुमारी, कोमल सोरेन, किरण मरांडी, रामलखन सिंह, बंधु कुमार, पवन भारद्वाज, विक्रांत कोबर, गोविंद दास, एसड. जॉन, दुर्गेश राणा और राज कुमार समेत कई अभ्यर्थी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >