Giridih News: गिरिडीह में नकली सोना दिखा कारोबारी से ठगे 5.44 लाख रुपये

Giridih News: एक युवक को नकली सोना देकर 5.44 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. ठगी की घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आमबगान की है.

एक युवक को नकली सोना देकर 5.44 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. ठगी की घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आमबगान की है. पीड़ित वीरू कुमार यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. वीरू ने पुलिस को बताया कि वह खुद्दी-भूसा का कारोबार करता है. कुछ गुलगुलिया खुद्दी बेचने के बहाने उसके संपर्क में आये. एक ने दावा किया कि उसके पास कीमती सोना है. 16 जुलाई को हेरला मोड़ पर एक आरोपी ने 20 सोने जैसे टुकड़े दिखाये, जिनकी जांच में वे असली निकले. 17 जुलाई को सिहोडीह आमबगान बुलाकर आरोपियों ने सोने जैसी दिखने वाली वस्तु कपड़े में बांधकर दी और 5.44 लाख रुपये ले लिये. वस्तु का वजन 120 ग्राम था. जांच कराने पर वह नकली निकला. आरोपी को फोन करने पर नंबर बंद मिला. वह जब तक आमबगान पहुंचता, सभी आरोपी फरार हो चुके थे. पुलिस ने 10-12 अज्ञात गुलगुलिया ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >