बीएसएनएल की व्यवस्था चरमरायी, नहीं मिल रही फोर जी की सेवा

तिसरी प्रखंड में बीएसएनएल की व्यवस्था चरमरा गयी है. प्रखंड मुख्यालय में दूरसंचार विभाग का एक कार्यालय वर्षों से काम कर रहा है, लेकिन पिछले चार माह से यहां एक भी कर्मचारी नहीं हैं. इसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.

तिसरी प्रखंड में बीएसएनएल की व्यवस्था चरमरा गयी है. प्रखंड मुख्यालय में दूरसंचार विभाग का एक कार्यालय वर्षों से काम कर रहा है, लेकिन पिछले चार माह से यहां एक भी कर्मचारी नहीं हैं. इसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. कार्यालय परिसर में छह माह पूर्व टीपीएस कंपनी ने फोर जी का टावर लगाया गया था, जिसे अभी तक चालू नहीं किया जा सका है. इसके कारण तिसरी के उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. पहले प्रखंड में बीएसएनएल सेवा सुचारू रूप से संचालित थी. यहां दो से अधिक कर्मी नियुक्त थे. उपभोक्ताओं को कम खर्च में बेहतर सुविधा मिलती था, लेकिन चार माह पूर्व सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया या दूसरे जगहों पर भेज दिया गया. इससे तिसरी में बीएसएनएल की सेवा पूरी तरह से चरमरा गयी है और लोगों को इसका लाभ मिलना बंद हो गया है. तिसरी के लोगों ने जल्द फोर जी टावर को शुरू करने की मांग की है.

मई के पहले सप्ताह में होगी सेवा शुरू : कनीय अभियंता

विभाग के कनीय अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि तिसरी में टू जी और थ्री जी काम कर रहा है. यहां जो फोर जी का टॉवर टीपीसी ने लगाया है, उसमें कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम है. इसके लिए टीपीसी को पत्र लिखा गया है. कंपनी को जल्द कार्ड बदलने के लिए कहा गया है. टीपीसी की टीम जैसे ही टावर में कार्ड बदलेगी, वैसे ही तिसरी में फोर जी सेवा चालू कर दी जायेगी. कहा कि मई माह के पहले सप्ताह में इसे चालू कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >