Giridih News. भाई-बहन ने रक्तदान कर मनायी 18वीं वर्षगांठ

Giridih News. रेड क्रॉस के पूर्व सचिव राकेश मोदी के पुत्र रौनक व पुत्री रोशनी ने 18 वर्ष पूरी होने की खुशी में शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया. रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अरविंद कुमार ने रौनक और रोशनी को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया.

गिरिडीह.

रेड क्रॉस के पूर्व सचिव राकेश मोदी के पुत्र रौनक व पुत्री रोशनी ने 18 वर्ष पूरी होने की खुशी में शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया. रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अरविंद कुमार ने रौनक और रोशनी को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया. इस नेक कार्य के लिए उपस्थित लोगों ने दोनों आशीर्वाद दिया. रक्तदान से संबंधित प्रमाण पत्र भी दिया गया. रविंद कुमार ने बताया कि दोनों ने 18 वर्ष की आयु पूरा करने की खुशी में स्वेच्छा से रक्तदान किया. उन्होंने अन्य युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की, ताकि गिरिडीह जिले में खून की कमी ना हो. मौके पर राकेश मोदी का परिवार मौजूद था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >