राज्य सरकार की उपलब्धियों से है भाजपाइयों में खलबली : सतीश
Copied link
कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियों से भाजपाइयों में आक्रोश है. झारखंड में गठबंधन की सरकार है.
गिरिडीह. कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियों से भाजपाइयों में आक्रोश है. झारखंड में गठबंधन की सरकार है. राज्य सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी बहनों के खाते में खटाखट पैसा भेज रही है. इससे भाजपा में खलबली है. कहा कि भाजपा के लोगों में आक्रोश इस बात पर भी है कि केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि रोके जाने के बावजूद झारखंड सरकार अपने पैसे से कैसे गरीबों के लिए अबुआ आवास उपलब्ध करा रही है, किसानों का दो लाख तक का ऋण सरकार कैसे माफ कर रही है, कैसे फसलों का बीमा मात्र एक रुपया किया जा रहा है. जबरन कई बार फंसाने की कोशिश करने व जेल भेजे जाने के बाद भी गठबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन और निखर कर बाहर आ रहे हैं. कहा कि बार-बार प्रयास करने के बाद भी भाजपा राज्य में गठबंधन की सरकार को हिला नहीं पा रहे हैं. भाजपा के पास ना कोई नीति, ना कोई सिद्धांत और ना ही लोकतंत्र में विश्वास है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।