Political News :भाजपाई 19 को जिला व 20 को प्रखंड में करेंगे मंत्री हफीजुल का पुतला दहन

Political News :भाजपाई 19 को जिला मुख्यालय व 20 को प्रखंड के चौक-चौराहों पर मंत्री हफीजुल हसन का पुतला दहन करेंगे. इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल होंगे.

भाजपाई 19 को जिला मुख्यालय व 20 को प्रखंड के चौक-चौराहों पर मंत्री हफीजुल हसन का पुतला दहन करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि मंत्री के विवादित बयान के खिलाफ भाजपाई गोलबंद हैं और मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है. 19 अप्रैल को गिरिडीह स्टेडियम से लेकर समाहरणालय तक पैदल मार्च कर आक्रोश प्रदर्शन किया जायेगा. डीसी कार्यालय के समक्ष सभा करने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. ज्ञापन के माध्यम से मंत्री हफीजुल हसन को संवैधानिक पद से हटाने की मांग की जायेगी.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहेंगे मौजूद

श्री दुबे ने बताया कि पैदल मार्च कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि पैदल मार्च में जिले भर के भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. श्री दुबे ने बताया कि भाजपा के मंच-मोर्चा के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. बता दें कि पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह परिसदन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान की कड़ी शब्दों में आलोचना की थी. साथ ही आंदोलन का चेतावनी दी थी. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में भाजपा जिला कमेटी पैदल मार्च की तैयारी में जुटी हुई है. इधर, भाजपा के पैदल मार्च कार्यक्रम पर झामुमो नेताओं की भी नजर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >