Giridih News : गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Giridih News : नये भारत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा आतंकवाद
Giridih News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान के लिए मंगलवार को जिले के जमुआ, बगोदर, राजधनवार, सरिया, बिरनी, तिसरी, देवरी, डुमरी व मधुबन में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना की जयकारे के नारे लगाते चल रहे थे.
देश के लिए रक्षा सूत्र है तिरंगा यात्रा : मंजू
जमुआ. जमुआ में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान विधायक ने कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी एवं देश की तीन मुख्य सेना को बधाई दे रहे हैं. यह तिरंगा यात्रा देश का रक्षा सूत्र है. उन्होंने पाकिस्तान सरकार को सचेत करते हुए कहा कि अगर दुबारा भारत की तरफ नजर करेंगे तो बर्बाद हो जायेंगे. आज भारत की हर मां-बहनें पाकिस्तान से टक्कर लेने के लिए अपने वीर सपूत तैयार चुकी हैं. वहीं भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद राय ने कहा कि पाकिस्तान मत भूलो भारत का एक-एक नागरिक में देश के प्रति वफादार है. किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा कि नये भारत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. यात्रा में जमुआ मंडल संयोजक सुमन कुमार सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, हीरोडीह मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, गंगाधर प्रसाद, सुधीर प्रसाद वर्मा, बालगोविंद यादव, पिंटू साव, अनंत साव, सदानंद प्रसाद साहू, संदीप वर्मा, पप्पू वर्मा, भुवदेव सिंह, प्यारी राना, रूपलाल दास, विकास कुमार मंडल, अभिषेक राजन राय, हीरोडीह महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचला चौधरी, हिमांशु गुप्ता, रामानंद कुशवाहा, विवेकानंद वर्मा, अजय मंडल, नरेश यादव, विनय पांडेय, प्रकाश यादव, सुधीर राय आदि मौजूद थे.भारतीय सेना ने आतंकियों को दिया मुंहतोड़ जवाब : नागेंद्र
बगोदर. भाजपा बगोदर इकाई की ओर से समूचे बगोदर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा बगोदर के कृष्णानगर से शुरू होकर बगोदर नीचे बाजार तक गयी, जहां पुनः वहां से लौटकर मंझलाडीह होते हुए बगोदर बस पड़ाव पहुंची, तिरंगा यात्रा में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी शामिल थे. तिरंगा यात्रा में करीब 200 मीटर का तिरंगा के साथ लोग चल रहे थे. वहीं लोगों के भारतीय सेना के सम्मान में कई तरह के स्लोगन लिखा हुआ तख्ती लेकर चल रहे थे. इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना के जयकारे लगाये जा रहे थे. इस दौरान बगोदर बस पड़ाव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान में आतंकियों के कई कैंप को ध्वस्त कर दिया है. देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट देकर यह साबित किया कि सेना ही सर्वोपरि है. उन्होंने जब देश में एकता की बात हो, उस समय एकजुट होने की जरूरत है. इस दौरान विधायक ने बगोदर के सेवानिवृत इंस्पेक्टर कंपनी कमांडर प्रभात कुमार को शॉल देकर सम्मानित किया. मौके पर गिरिडीह जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रमुख आशा राज, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री शालिनी वैसखियार, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, आशीष कुमार बोर्डर, रवि कुमार, राजू सिंह, सुखदेव राणा, धनंजय कुमार सिंह, सोनू सिंह, मंटू कुमार गुप्ता, दौलत महतो, पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी, राजेश पांडेय, विवेक भागवत, गोल्डेन जायसवाल, दिलीप साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे.सेना के पराक्रम से हर भारतीय गौरवान्वित
राजधनवार :
भाजपाईयों ने धनवार में तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें भाजपा के धनवार, मनसाडीह व डोरंडा मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए नारा लगाते हुए चल रहे थे. यह यात्रा धनवार प्रखंड कार्यालय परिसर से निकल पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंचीं. इस दौरान लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना और भारत सरकार को बधाई दी. भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भाजपा नेता उदय सिंह, कृष्णदेव रजक, बिनोद शर्मा आदि ने कहा कि आज पूरे भारतवासी भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम से गौरवान्वित हैं. हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उनके दर्जनों आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दुश्मनों को मार गिराया है. पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो पराक्रम दिखाया, उससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. यात्रा में धनवार मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, मनसाडीह मंडल अध्यक्ष अशोक राय, डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पांडेय, उदय सिंह, अरविंद साव, नंदलाल साव, रोबिन कुमार, विजय अग्रवाल, दयानंद साव, संजय साव, निरंजन साव, भिखी पासवान, अशोक पाण्डेय, रामदेव विश्वकर्मा, नीरज कुमार, राजेश साव, मदन शर्मा, पवन सिंह, तुलसी पासवान, मदन राय, महेश वर्मा, शंभु वर्णवाल, नारायण विश्वकर्मा, सुनयना देवी, मंजू देवी, सुनीता विश्वकर्मा आदि ने भाग लिया.पाकिस्तान को भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सरिया.
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की ओर से सरिया में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. सरिया हाई स्कूल स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाल कर भाजपाईयों ने पूरे नगर व शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया. यात्रा के दौरान सभी लोग हाथों में तिरंगा झंडा व तख्ती लिये आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. पूरे सरिया बाजार में भ्रमण करने के बाद झंडा चौक सरिया में नुक्कड़ सभा की गयी. मौके पर लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादे को भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय जांबाजों द्वारा लिया गया. बदला आतंकियों के लिए एक संदेश है. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने किया. इसमें भाजपा नेता नकुल पांडेय, चिंतामणि मंडल, अर्जुन आर्य, भेखलाल मंडल, विनोद यादव मंडल, सोनू वर्णवाल, नरेश रजक, फागू पंडित, पिंटू मोदी, रामदेव ठाकुर, सतीश मंडल, टिंकू साव, विनोद प्रसाद ठाकुर, रामदेव मंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.किसी भी हिमाकत का पाकिस्तान दिया जायेगा करारा जवाब
बिरनी. बिरनी प्रखंड में भाजपाइयों ने पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान लोग हाथों में झंडा लिये पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये चल रहे थे. तिरंगा यात्रा प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव के नेतृत्व में प्लस टू उवि पलोंजिया से निकलकर बिरनी प्रखंड मुख्यालय मुख्य मार्ग में स्थित बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः वापस लौटकर हटिया मैदान में नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी. मौके पर वक्ताओं ने पाकिस्तान को चेताया कि वह फिर आतंकी हमले जैसी हिमाकत करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधी देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, तुलसी यादव, टुपलाल वर्मा, विक्रम तर्वे, रामलखन वर्मा, प्रकाश सिन्हा, रामलखन यादव, राजेंद्र राम, मुखिया किशुन राम, रामकृष्ण वर्मा, रामसहाय सिंह आदि मौजूद थे.ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने दिखाया पराक्रम
तिसरी. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में तिसरी में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली. तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गयी, और पूरे तिसरी नगर का भ्रमण किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी के बल पर नापाक पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की गयी. इस दौरान भारतीय सेना ज़िंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. मौके पर भाजपा नेता मनोज यादव, रामचंद्र यादव, सुनील शर्मा, उदय साव, मोहन वर्णवाल, माला सिन्हा, अनिल शर्मा, प्रदीप यादव, संदीप शर्मा, रवींद्र पंडित, सुनील साव, प्रकाश पासवान, कपिल यादव, राजू विश्वकर्मा, विनय वर्णवाल आदि कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.कायराना हरकत का सेना ने दिया जवाब
डुमरी : भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में डुमरी में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें पार्टी कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग शामिल थे. भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह डुमरी विधानसभा प्रभारी प्रदीप साहू के नेतृत्व में रांगामाटी से निकली तिरंगा यात्रा ईसरी चौक, ईसरी स्टेशन रोड, डुमरीइसरी बस पड़ाव, बेरमो मोड़ होते डुमरी चौक तक गयी. यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिये हिंद की सेना जिंदाबाद, जो भारत का जलवा देखा, पाकिस्तान में मलबा देखा…’ आदि नारे लगा रहे थे. इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साहू ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने बेकसूर लोगों की हत्या कर अपनी कायरता का परिचय दिया था, जिसका जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिस शौर्य और पराक्रम के साथ दिया, उससे हर भारतीय का सर ऊंचा हुआ है. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भोला साव, ओबीसी मोर्चा के जिलामंत्री अर्जुन साव, डुमरी मंडल अध्यक्ष हराधन पंडित, निमियाघाट मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर राम, ससारखो मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंडल, बिरजू ठाकुर, टेकलाल सिंह, चिंटू सिन्हा, नीतू सिन्हा आदि उपस्थित थे.अब कायराना हरकत से पहले सौ बार सोचेगा पाकिस्तान
मधुबन : भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में मधुबन में भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा निकाली गयी. काली मंडा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई और मुख्य मार्ग को भ्रमण किया गया. इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाये गये. वक्ताओं ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक में चल रहे आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है. अब पाकिस्तान ऐसी कायराना हरकत करने से पहले सौ बार सोचेगा. कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, सिकंदर हेंब्रम, अजय सिंह, पंचम सिंह, चोला गोप, मुन्ना लाल उपाध्याय, बैकुंठ पंडित, बसंत सिंह, सुधीर सिंह, अरविंद कुमार राय, अरविंद कुमार वर्णवाल, संतोष राणा, बबलू सिंह, शमशाद आलम, बालेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
