Giridih News: नागेंद्र महतो की जीत के जश्न में डूबे भाजपाई, निकाली आभार यात्रा

Giridih News: भगत सिंह चौक सरिया से लेकर राजदा धाम मोड तक यात्रा निकाली गयी. इस बीच भाजपा कार्यकर्ता नाचते गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे. जगह-जगह चौक चौराहों पर आतिशबाजी की गयी.

विधानसभा चुनाव में बगोदर क्षेत्र से नागेंद्र महतो की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे रहें. रविवार की दोपहर आभार यात्रा निकाली गयी. बगोदर के निर्वाचित विधायक नागेंद्र महतो ने सरदार भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बताते चलें कि 2024 विधानसभा चुनाव में बगोदर से भाजपा के प्रत्याशी नागेंद्र महतो की दूसरी बार विधायक बनने की खुशी में यह आभार यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता-नेता ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. मौके पर भाजपा नेता नकुल मंडल, रजनी कौर, अजय यादव, हेमलाल मंडल, छोटू मंडल, फागू पंडित, नकुल पांडेय, युधिष्ठिर मंडल, निर्मल भारती, बालगोविंद मंडल, मनीष मंडल, जय मंडल, जय प्रकाश मंडल, पिंटू मोदी, अंबुज वर्मा, दीपक माहेश्वरी, अशोक मंडल, आशीष तर्वे, रीता माथुर, बैजनाथ सिंह, सोवरन मंडल, माथुर प्रसाद, रंजीत मंडल, रण कौशल मंडल, टिंकू साव, मनीष मंडल, नंद किशोर पांडेय, काली मंडल, विपिन शर्मा, बबलू मंडल, राहुल शर्मा, अंजू देवी, काजल कुमारी, चंपा देवी, प्रकाश सिंह, रीतलाल प्रसाद, राजीव रंजन पांडेय, महेंद्र पांडेय समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >