खोरीमहुआ. धनवार नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं समाधान को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार कार्यपालक पदाधिकारी से मिला. नेतृत्व में पवन कुमार साव कर रहे थे. प्रतिनिधिमंडल ने धनवार बड़ा चौक स्थित हाइमास्ट लाइट को अविलंब चालू कराने, नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर कार्रवाई करने तथा विभिन्न विकास योजनाओं में लगाये गये गलत शिलापट में सुधार कराने की मांग की.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बड़ा चौक धनवार का प्रमुख व व्यस्ततम क्षेत्र है. यहां लगी हाइमास्ट लाइट लंबे समय से बंद रहने से शाम होते ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के लोगों को अंधेरे के कारण दिक्कत होती है.
भाजपा नेताओं ने लाइट को तत्काल चालू कराने की मांग की. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में हाइमास्ट लाइट चालू नहीं की गयी, तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी. प्रतिनिधिमंडल में अरविंद साव, राज निषाद, रामबोल सिंह, कुणाल कुमार, कृष्णदेव रजक, अमीन तिवारी, मंटू रजक, गोलू कुमार समेत अन्य शामिल थे.
