Giridih News :घुसपैठ के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Giridih News :भाजपा ने गिरिडीह जिले में रह रहे पाकिस्तानी व बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया. मांग को लेकर राज्यपाल के नाम डीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया है.

आक्रोश. पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग

भाजपा ने गिरिडीह जिले में रह रहे पाकिस्तानी व बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया. इस मांग को लेकर राज्यपाल के नाम डीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया है. इससे पूर्व पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की गयी. साथ ही घुसपैठियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. पपरवाटांड़ दुर्गामंडप प्रागंण में सभा हुई. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की. इस दौरान बगोदर व जमुआ विधायक क्रमश: नागेंद्र महतो व डॉ मंजू कुमारी, भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा उपस्थित थे. ज्ञापन सौंपने से पूर्व भाजपाई पपरवाटांड़ से से जुलूस निकालकर समाहरणालय पहुंचे. यहां प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी की गयी. अध्यक्षता कर रहे महादेव दुबे ने कहा कि अवैध तरीके से गिरिडीह जिले में रह रहे पाकिस्तानी व बांग्लादेशी नागरिकों को जिला प्रशासन चिह्नित कर बाहर करे. कहा कि पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ भारत एकजुट है. राष्ट्र की सुरक्षा प्राथमिकता है. कहा कि पाकिस्तानियों को भारत छोड़ना होगा.

घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे प्रशासन

बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जो भी पाकिस्तानी नागरिक बिना वैध दस्तावेज या वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद रहे हैं, तो उनकी शीघ्र पहचान कर प्रशासन आवश्यक कानूनी कार्रवाई करे. जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि पहलगाम का आतंकवादी हमला देश की सुरक्षा का गंभीर विषय है. विनय कुमार सिंह ने कहा कि अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानी व बांग्लादेशी नागरिकों को प्रशासन सूचीबद्ध कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करे. पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने भी संबोधित किया.

ये थे मौजूद

कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, संदीप डंगायच, दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, मनोज सिंह, श्याम प्रसाद, अमर कुमार सिन्हा, सुभाषचंद्र सिन्हा, रंजन सिन्हा, सुरेश प्रसाद मंडल, मनोज संगई, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान, रंजीत कुमार राय, मिथुन चंद्रवंशी, प्रदीप कुमार सिंह, देवनाथ राणा, परमेश्वर यादव, अजय तिवारी, उषा कुमारी, शालिनी बैसखियार, संगीता सेठ, खीरोधर दास, इनोद साव, सूरज साव सहित कई भाजपाई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >