रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ झारखंड बंद के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पीरटांड़ और हरलाडीह मंडल के नेताओं व कार्यकर्ताओ ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ को जाम किया.
हालांकि थोड़ी देर बाद जाम समाप्त कर दिया गया. इस दौरान झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी. मौके पर पीरटांड मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय, मुकेश मंडल, रेखा देवी, मनोज पंडित आदि मौजूद थे.
