Giridih News :बगोदर व देवरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा आज

Giridih News :भाजपा की विजय संकल्प सभा बगोदर स्टेडियम में मंगलवार को होगी. मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे. वह बगोदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

भाजपा की विजय संकल्प सभा बगोदर स्टेडियम में मंगलवार को होगी. मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे. वह बगोदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. भाजपा नेता राजू सिंह ने बताया कि सभा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत अन्य मौजूद रहेंगे. इधर, कार्यक्रम को लेकर बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम समेत पुलिस अधिकारी ने सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. तैयारी को लेकर पार्टी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, गोल्डन जायसवाल, सोनू सिंह, बीरु सिंह आदि सक्रिय हैं.

देवरी.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार तिवारीडीह मैदान में पार्टी के जमुआ विधानसभा के प्रत्याशी डॉ मंजू कुमारी के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे. तैयारी को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >