Giridih News :जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा बिरनी

Giridih News :बिरनी प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में रामनवमी के उपलक्ष्य में अखाड़ा समितियों ने जुलूस निकाला. इस दौरान जहां पूरा इलाका भक्तिभाव में डूब गया, वहीं जय श्रीराम के जयकारा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

बिरनी प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में रामनवमी के उपलक्ष्य में अखाड़ा समितियों ने जुलूस निकाला. इस दौरान जहां पूरा इलाका भक्तिभाव में डूब गया, वहीं जय श्रीराम के जयकारा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. जुलूस के साथ झांकी आकर्षण का केंद्र रही. जुलूस को लेकर बिरनी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रही. बीडीओ फणीश्वर रजवार, सीओ संदीप मधेसिया, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज , भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार समेत अन्य अधिकारी व दंडाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लेते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >