Giridih News :बाइक सवार उचक्कों ने महिला से की 32 हजार की छिनतई

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह स्थित हाट बाजार के समीप एक महिला से रुपये से भरी थैला छिनतई का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार तीन बजे की है.

बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह स्थित हाट बाजार के समीप एक महिला से रुपये से भरी थैला छिनतई का मामला सामने आया है. घटना तीन बजे की है. भुक्तभोगी महिला कुसमाडीह पंचायत की मीना देवी ने इसकी शिकायत बगोदर थाना में की है. कहा कि वह एसबीआई से 32 हजार रुपये निकाल कर एक झोले में रखा और एक टेंपो से घर जाने लगी. इसी दौरान बगोदरडीह के समीप पीछे से आ रही एक बाइक सवार ने उसका झोला पर झपट्ट कर डुमरी की ओर भाग गया. बता दें कि बगोदर में दो दिनों में अलग-अलग तरीके से पैसे की चोरी और छिनतई की घटना घटी है. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि छिनतई की घटना घटी है. पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >