पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल

पीरटांड़ थानांतर्गत दुबेडीह मोड़ के समीप सोमवार शाम को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये

पीरटांड़. पीरटांड़ थानांतर्गत दुबेडीह मोड़ के समीप सोमवार शाम को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये, जबकि बाइक चालक को भी चोट आयी. आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से युवक को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. बताया गया कि सरिया की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. बाइक पेड़ में फंसी रह गयी और युवक लगभग बीस फीट आगे जा गिरा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >