Giridih News: मवेशी के दौड़ाने से बाइक गिरी, दो सेवानिवृत्त शिक्षक घायल

Giridih News: बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दामोदरडीह के पास रविवार की शाम मवेशी के दौड़ाने से बाइक सवार दो सेवानिवृत्त शिक्षक घायल हो गये. दोनों को एनएच की एंबुलेंस से इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

बताया जाता है कि सेवानिवृत्त शिक्षक महाचो गांव निवासी शिवनारायण दास रविवार को बेंगाबाद आये थे. वह अपने साथी शिक्षकों के साथ मिलने के बाद परशुरामडीह निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक टेकलाल यादव के साथ वापस लौट रहे थे. इस दौरान दामोदरडीह गांव के पास मवेशियों का झुंड अचानक सड़क पर दौड़ गया.

सरकारी अस्पताल में दोनों का चल रहा इलाज

मवेशियों के दौड़ने से बाइक चला रहे शिवनारायण दास का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गये. शिवनारायण दास के सिर व कमर तथा टेकलाल यादव के हाथ में चोट आयी है. दोनों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >