Bharat Bandh: आज झारखंड बंद रहेगा के नारे के साथ गिरिडीह में सड़क पर उतरे झामुमो समर्थक, देखें VIDEO

Bharat Bandh: एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर आहूत भारत बंद का असर झारखंड में भी देखा जा रहा है. सुबह-सुबह गिरिडीह में झामुमो समर्थक सड़क पर उतर आए. देखें VIDEO.

Bharat Bandh: झारखंड में भारत बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है. गिरिडीह जिले में बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है. सुबह से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता शहर को बंद कराने के लिए सड़कों पर उतर आए. वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप कर दिया. गिरिडीह बस स्टैंड से लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चलीं. इसकी वजह से यात्रियों को वापस अपने घर लौटना पड़ा.

झामुमो, आजसू, कांग्रेस और सीपीआई ने दिया है बंद को समर्थन

भीम सेना और अन्य संगठनों ने एसटी-एससी आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद का आह्वान किया है. झारखंड में सत्तारूढ़ दलों ने इस बंद को समर्थन देने का ऐलान किया. इसलिए झामुमो समर्थक बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही सड़क पर उतर गए हैं. बंद को कांग्रेस, आजसू और सीपीआई झारखंड राज्य परिषद ने समर्थन दिया है. सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक बुधवार (21 अगस्त) को भारत बंद का आह्वान किया गया है.

Also Read

Bharat Bandh 21 August 2024: क्यों है भारत बंद, क्या स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, यहां जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Aaj Bharat bandh: आज है भारत बंद, क्या है खुला और क्या है बंद?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >