Education News :12वीं बोर्ड साइंस व कॉमर्स में डीएवी सीसीएल के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन

Education News :सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यहां के विद्यार्थियों ने साइंस व कॉमर्स दोनों में बेहतर प्रदर्शन किया है.

सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यहां के विद्यार्थियों ने साइंस व कॉमर्स दोनों में बेहतर प्रदर्शन किया है. साइंस की परीक्षा में सभी 159 तथा कॉमर्स के सभी 83 विद्यार्थी सफल रहे. साइंस में प्रियांशु कुमार ने 92.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहा. कॉमर्सवाणिज्य संकाय में प्रभलीन कौर ने 96.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर रही. विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यार्थियों के प्रयासों व शिक्षकों के अथक परिश्रम की भी सराहना की. दोनों संकाय में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए प्राचार्य ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई दी. डीएवी झारखंड जोन एच के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीर हाजरा ने सभी बच्चों को शुभकामना दी. विद्यालय के एलएमसी अध्यक्ष जीके राठौर ने भी सभी बच्चों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >