Giridih News: बेंगाबाद का मजदूर दिल्ली से इंटर की छात्रा को लेकर फरार

बेंगाबाद की मधवाडीह पंचायत के बरियापुर गांव का एक युवक मजदूरी करने के दौरान दिल्ली से इंटर की एक छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर फरार हो गया. छात्रा के पिता के आवेदन पर दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना में केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज करने के बाद कालिंदी कुंज पुलिस छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए शुक्रवार को बेंगाबाद पहुंची. बेंगाबाद पुलिस की मदद से छात्रा और भगाने वाले युवक की तलाश में पुलिस टीम जुट हुई है.

जानकारी देते हुए कालिंदी कुंज थाना के एएसआई राकेश सिंह ने बताया विगत 29 जुलाई की सुबह इंटर की नाबालिग छात्रा अपने घर से स्कूल जाने के लिए स्कूल ड्रेस में निकली. निर्धारित अवधि के अंदर उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के क्रम में पता चला कि उसके घर के पास मजदूरी कर रहे युवक उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया है.

लड़की के परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज

इसके बाद परिजनों के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 486/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छानबीन में उक्त मजदूर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव का इस्माइल अंसारी निकला. इसके बाद युवक की तलाश में पुलिस टीम शुक्रवार को बेंगाबाद थाना पहुंची. पुलिस युवक के पिता मुस्लिम अंसारी को बेंगाबाद थाना लाकर पूछताछ कर रही है. उसके पुत्र और नाबालिग छात्रा का पता नहीं चल पाया है. बताया युवक दिल्ली में पिछले दस वर्षों से रहकर मजदूरी कर रहा था. टीम में कांस्टेबल हरीश, दिव्या शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >