Giridih News :लाभुक ने रोजगार सेवक को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

Giridih News :झरघट्टा पंचायत अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में गुरुवार को मनरेगा योजना में राशि की गड़बड़ी को लेकर लाभुक व ग्रामीणों ने रोजगार सेवक को बंधक बना लिया.

बंधक बनाये जाने की सूचना पर गांडेय पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर रोजगार सेवक को थाना ले आयी. बाद में उसे घर भेज दिया गया. समझौते के लिए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में दोनों पक्षों की बैठक होगी. बेलाटांड़ के रतिलाल हेंब्रम के नाम पर बिरसा आम बागवानी योजना स्वीकृत हुई थी. इस मामले में लाभुक ने रोजगार सेवक पर योजना की सभी राशि की फर्जी तरीके से निकाल लेने का आरोप लगाया था. बाद में आपसी समझौते के आधार पर लाभुक को कुछ राशि दी गयी थी. गुरुवार को मनरेगा योजना के जियो टैग के लिए रोजगार सेवक मो तबारक बेलाटांड़ गया, तो लाभुक ने उसे बंधक बना लिया.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

बीडीओ निसात अंजुम ने कहा कि रोजगार सेवक को बंधक बनाये जाने की सूचना मिली थी. उन्होंने थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस ने रोजगार सेवक को सकुशल वापस लाया और घर भेज दिया. कहा कि लाभुक व रोजगार सेवक के बीच विवाद की जांच को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >