Giridih News :बीडीओ ने पंचायत सचिव, मुखिया व रोजगार सेवक को किया शो-कॉज

लुप्पी पंचायत के लोधरातरी गांव में बिना डोभा का निर्माण कार्य कराये ही ढाई लाख की निकासी मामले को बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने Giridih News :पंचायत सचिव, मुखिया और ग्राम रोजगार सेवक को शो-कॉज किया है.

लुप्पी पंचायत में मनरेगा योजनाओं की जांच में जुटे अधिकारी

बीडीओ ने वस्तु स्थिति की जानकारी के लिए जेई मो रईस को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. जेइ मो रईस शनिवार को लोधरातरी गांव भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लाभुक, मजदूरों व ग्रामीणों से जानकारी ली. उन्होंने कार्यस्थल का भी निरीक्षण किये. निरीक्षण व पूछताछ के दौरान कई जानकारी मिली है. हालांकि जेई ने कुछ भी बताने से परहेज किया. कहा कि विशेष जांच हो रही है, जो एक दिन में संभव नहीं है. जांच रिपोर्ट बीडीओ को दी जायेगी. इसके बाद निर्देश के अनुसार आगे की जांच पड़ताल की जायेगी.

बिना डोभा के राशि निकालने का है आरोप

बता दें कि लोधरातरी गांव में झुनिया देवी के नाम स्वीकृत डोभा में बिना कार्य कराये ही फर्जी जियो टैग के सहारे लगभग ढाई लाख रुपये की निकासी कर ली गई है. इस संबंध में गांव के ही एक युवक ने बीडीओ को आवेदन देकर इसकी शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >