Giridih News: एक बाइक पर चार सवारों को बीडीओ ने करायी उठक बैठक

Giridih News: गणतंत्र दिवस के मौके पर विधि व्यवस्था का जायजा लेने बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू रविवार की दोपहर खंडोली पहुंचे. खंडोली में लगाये दुकानों का निरीक्षण कर स्वच्छता का जायजा लिया. इस दौरान दुकान के आसपास पड़े कचरे को देख बीडीओ ने दुकानदारों को फटकार लगायी.

कहा दुकानदार दुकान के पास डस्टबिन रखें और कचरे को उसी में डालें. पर्यटन स्थल में गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच बाइक से स्टंट करने वाले चालकों को बीडीओ ने डंडे का भय दिखाकर हड़काया. कहा पर्यटन स्थल में हुड़दंग करने पर कार्रवाई की जायेगी. आराम से बाइक चलाने की नसीहत दी. भीड़ में बाइक खड़ी करने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पर्यटन स्थल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों की क्लास भी लगायी. कहा ईमानदारी से ड्यूटी करें और पर्यटकों व पर्यटन स्थल की सुरक्षा का ख्याल रखें. इस दौरान एक बाइक में लोग चार युवकों को देखकर बीडीओ भड़क गये. उन्होंने युवकों की बाइक को रोककर फटकार लगायी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट का इस्तेमाल के साथ दो से अधिक लोड लेकर नहीं चलने की हिदायत की. चार लोड बाइक सवार युवकों को बीडीओ ने उठक-बैठक भी करायी. बीडीओ के इस कार्रवाई से पर्यटन स्थल में आवारागर्दी कर रहे युवकों में हड़कंप मच गया और वह इधर-उधर भागते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >