बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले गुरुवार को शहरी क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित शाखा के बाहर बैंक के कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन 24 व 25 फरवरी को बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के सफल बनाने के लिए किया गया. बताया गया कि यूनियन लंबे समय से अपनी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहा है. इसमें प्रमुख रूप से ग्राहक सेवा केंद्र में सुधार को लेकर सभी संवर्गों में समुचित बहाली करने, बीओआई के प्रबंधन द्वारा लगातार द्विपक्षीय समझौतों को लागू करना शामिल है. मांग पूरी करने के लिए प्रबंधन कोई पहल नहीं कर रही है. ठोस पहल नहीं होने पर यूनियन को आंदोलन और तेज करने का निर्णय लेना पड़ेगा. मौके पर सुरेंद्र कुमार दास, शहबाज आलम, दीपक कुमार, गौरव भारद्वाज, आकांक्षा, चांदनी, शैलेंद्र, आशीष, ध्रुव, अविनाश, शिव शंकर, शिवलाल, रिशु, जिंदगी, मिताली, दीपिका समेत कई लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
