Giridih News :जिले भर में अकीदत के साथ मनी बकरीद, मस्जिद व ईदगाहों में अदा की नमाज

गुरुवार को जिले भर में अकीदत के साथ ईद उल अजहा यानी बकरीद मनायी गयी. बकरीद को लेकर गुरुवार की सुबह मस्जिदों व ईदगाहों में अकीदत व एहतराम के साथ नमाज अदा की गयी और देश, समाज व क्षेत्र में अमन-चैन व तरक्की की दुआ की गयी.

बकरीद को ले शहर की लाइन मस्जिद, स्टेशन रोड, कुरैशी मोहल्ला, भंडारीडीह, बोड़ो, मोहनपुर, बरवाडीह, पचंबा, बुढ़ियाखाद, परातडीह, कोगड़ी, तेलोडीह समेत अन्य इलाके की मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा की गयी. इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बकरीद को मस्जिद व ईदगाहों में मेले जैसा माहौल रहा. मुस्लिम बहुल इलाके में उत्साह का माहौल रहा.

राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद ने बोड़ो ईदगाह में पढ़ी नमाज

राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद ने बोड़ो ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा की. बकरीद की नमाज के दौरान डॉ अहमद ने देश व समाज में अमन चैन व तरक्की की मांगी दुआ मांगी. इसके उपरांत गले मिलकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी.

शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद

बकरीद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी. इस दौरान एसडीओ श्रीकांत विस्पुते समेत नगर, मुफस्सिल व पचम्बा थाना प्रभारी सदल बल क्षेत्र में गश्त करते नजर आये. इस दौरान पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद भी दी.

गांडेय : अकीदत के साथ पढ़ी गयी ईद उल अजहा की नमाज

प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाके में गुरुवार को बकरीद की धूम रही. प्रखंड के महेशमुंडा, बड़कीटांड़, पांडेयडीह, गांडेय, परमाडीह, फुलजोरी, घाटकुल, पहरीडीह, करमई, सलैया, फुलझरिया, ताराटांड़, बरमसिया, गोराडीह, कोरिडीह समेत विभिन्न मुस्लिम बहुल गांव की मस्जिद व ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गयी. इधर, बकरीद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले बीडीओ निशात अंजुम, गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुल हक खान एवं ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव समेत प्रति नियुक्त मजिस्ट्रेट सदल बल इलाके में मुस्तैद दिखे.

सरिया : ईदगाह में गूंजी अमन-चैन की दुआएं

प्रखंड के इलाकों में सुबह सात बजे सरिया मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना गुलाम रसूल साहब ने सबसे पहले ईद-उल-अजहा की अहमियत पर रोशनी डाली. सरिया प्रखंड क्षेत्र के उर्रो, पचंबा, खेरोन, नावाडीह, लालो कोनी, कुशमर्जा, मोकामो, बरवाडीह, केश्वारी, होंक-पोंक, कोनिया, न्यू अलीपुर, बरवाडीह, चीरुवां, गड़ैया सहित विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य गांव में श्रद्धा के साथ बकरीद मनी.

देवरी व बेंगाबाद में भी रही चहल-पहल

बकरीद के मौके पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गयी. इनमें झगरुडीह, सुखदेव महुआ, चहाल, परसाटांड़, बजगुंदा, पतालडीह, घसकरीडीह, खसलोडीह, पथराटांड़, भेलवाघाटी, रमनीटांड़, हरकुंड, मनकडीहा, डहुआटांड़, खरियोडीह, गरहाटांड़ में नमाज अदा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए देवरी, भेलवाघाटी, हीरोडीह थाना व गुनियाथर ओपी के पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में गश्त करते दिखे. इधर, बेंगाबाद में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का त्योहार मनाया गया. त्योहार को लेकर बेंगाबाद के घुठिया, बरियारपुर, छोटकी खरगडीहा, तेलोनारी, बड़ियाबाद, घाघरा, लुप्पी, देवाटांड़, नईटांड़, कर्णपुरा सहित अन्य गांवों में उत्साह का माहौल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >