ईद उल अजहा पर मस्जिद और ईदगाहों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, मांगी अमन-चैन व तरक्की की दुआ

Bakrid Mubarak in Giridih: बकरीद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा. इस दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीओ श्रीकांत विसुप्ते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव समेत नगर, मुफस्सिल व पचंबा थाना प्रभारी दल बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते नजर आए. इस क्रम में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद भी दी

Bakrid Mubarak in Giridih: गिरिडीह जिले में शनिवार को अकीदत के साथ ईद उल अजहा यानी बकरीद मनायी गयी. बकरीद को लेकर शनिवार की सुबह मस्जिदों व ईदगाहों में अकीदत व एहतराम के साथ नमाज अदा की गयी और देश, समाज व क्षेत्र में अमन-चैन व तरक्की की दुआ की गयी. ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर शहर के बरवाडीह ईदगाह समेत स्टेशन रोड, कुरैशी मोहल्ला, भंडारीडीह, बोड़ो, मोहनपुर, पचंबा, बुढ़ियाखाद, परातडीह, कोंगड़ी, तेलोडीह समेत अन्य इलाके के मस्जिद व ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गयी. इस दौरान लोगों ने अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी और एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बकरीद को मस्जिद व ईदगाहों में मेले जैसा माहौल रहा. वहीं, मुस्लिम बहुल इलाके में उत्साह का माहौल रहा. ईद उल अजहा की नमाज के बाद अकीदतमंदों ने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की.

गिरिडीह में बच्चों ने भी एक-दूसरे को दी मुबारकबाद. फोटो : प्रभात खबर

शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

बकरीद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा. इस दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीओ श्रीकांत विसुप्ते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव समेत नगर, मुफस्सिल व पचंबा थाना प्रभारी दल बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते नजर आए. इस क्रम में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद भी दी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गांडेय : अकीदत के साथ पढ़ी गयी ईद उल अजहा की नमाज

गांडेय प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाके में बकरीद की धूम रही. प्रखंड के महेशमुंडा, बड़कीटांड़, पांडेयडीह, गांडेय, परमाडीह, फुलजोरी, घाटकुल, पहरीडीह, करमई, सलैया, फुलझरिया, ताराटांड, गोराडीह, कोरिडीह समेत विभिन्न मुस्लिम बहुल गांव के मस्जिद व ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गयी. इधर बकरीद को लेकर प्रमुख राजकुमार पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन बैठा, मुफ़्ती मो.सईद समेत अन्य ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी. इधर बकरीद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मो हुसैन, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी एवं ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी दल बल के साथ इलाके में मुस्तैद रहे.

इसे भी पढ़ें

इचा खरकई बांध परियोजना का विरोध तेज, ग्रामीण बोले- आदिवासियों के अस्तित्व व जमीन पर हमला कर रही सरकार

Jewellery Shop Loot Case: ज्वेलरी शॉप लूटकांड में 3 गिरफ्तार, 2 बाइक बरामद

Nowcast Weather Warning: अगले 3 घंटे में झारखंड के इन 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा, IMD का अलर्ट

बिरसा मुंडा के आंदोलन में डोंबारी में शहीद हुईं थीं ये 3 आदिवासी वीरांगनाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >