Giridih News :बगोदर का छात्र दिल्ली में डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय मेधा पुरस्कार से सम्मानित

Giridih News :बगोदर प्रखंड के बगोदरडीह के छात्र रितिक दास को दिल्ली में डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय मेधा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. रितिक ने 2022 में एसटी-एससी में ऑल ओवर झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था. साथ ही बगोदर के अरुण कुमार मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल से मैट्रिक परीक्षा देते हुए झारखंड भर में नौवां रैंक हासिल किया था.

रितिक के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 60 हजार रुपये नगद भी दिया गया. कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री व अध्यक्ष डॉ आबेडकर प्रतिष्ठान की ओर से डॉ वीरेंद्र कुमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा के उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान मिला है.

माता-पिता हैं गौरवान्वित

इस सफलता से छात्र रितिक दास के माता- पिता ने कहा कि काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. इसे लेकर बगोदर के अरुण कुमार मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल से मैट्रिक उत्तीर्ण किये छात्र के इस सम्मान पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है. प्रिंसिपल सतीश कुमार ने बताया कि छात्र रितिक दास की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >