जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ बगोदर में विद्यार्थियों ने प्रतिवाद मार्च निकाला. प्रतिवाद मार्च में हाथों में तख्ती लिये बगोदर बस पड़ाव से होकर पुरानी जीटी रोड बगोदर बाजार होते हुए नीचे बाजार तक गया. बगोदर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. इस दौरान राज्य भर में प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर हुई धांधली के खिलाफ जमकर नाराबाजी की गयी.
लाठी चार्ज के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
मौके पर शिक्षक दिनेश साहू ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ छात्र लगातार आंदोलित हैं. छात्र अनशन कर रहे हैं. वार्ता, संवाद के बजाय सरकार मासूम छात्रों पर लाठी चलवा रही है. इसी के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने बगोदर में आक्रोश मार्च और राज्य सरकार का पुतला फूंका गया है.
मौके पर उमेश कुमार महतो, विवेक भागवत, ललिता कुमारी, समय सिंह, समेत अन्य छात्र और सीजीएल परीक्षा के अभ्यर्थी विकास कुमार, कैलाश कुमार, उमंग कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. पुतला दहन कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन समय सिंह के द्वारा किया गया.
