बगोदर पुलिस ने रविवार को वाहनों की जांच की. इस दौरान बिना दो पहिया वाहन सवारों के हेलमेट, ट्रिपल लोड व कागजातों की जांच की गयी. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने लोगों से दो पहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाने की अपील की. साथ ही तेज रफ्तार वाहन नहीं चलाने का निर्देश दिया है. नियम तोड़ने वालों को डांट-फटकार कर छोड़ दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि भविष्य में पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा. अभियान में पुअनि अनुशेक कुमार समेत पुलिस के जवान मौजूद थे.
इधर, देवरी में चला एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान
देवरी थाना की पुलिस ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के चतरो बजरंग मोड़ में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. एएसआई बुद्धदेव उरांव के नेतृत्व में चले वाहन जांच अभियान में दोपहिया चारपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की जांच हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
