Giridih News: बाबूलाल ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय व सीएचसी का किया निरीक्षण

Giridih News: ग्रामीणों ने पटना गावां पुल से गावां बाजार तक सड़क अधूरा रहने की उनसे शिकायत की. लोगों ने राशन कार्ड, आवास आदि नहीं मिलने की शिकायत की. बाद में उन्होंने बीडीओ-सीओ से जनता के सवालों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का सख्त निर्देश दिया.

विधायक व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. वहां वह लोगों की समस्याओं व शिकायतों से रूबरू हुए. उपस्थित ग्रामीणों ने पटना गावां पुल से गावां बाजार तक सड़क अधूरा रहने की उनसे शिकायत की. लोगों ने राशन कार्ड, आवास आदि नहीं मिलने की शिकायत की. बाद में उन्होंने बीडीओ-सीओ से जनता के सवालों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का सख्त निर्देश दिया.

डीसी से की बात

श्री मरांडी ने मोबाइल पर गावां-पटना पुल से गावां बाजार तक पथ अधूरा रहने को ले गिरिडीह डीसी से बात की. उन्होंने जल्द ही जमीन विवाद को खत्म करके यहां पथ निर्माण कराने को कहा. बाद में श्री मरांडी सीएचसी पहुंचे और वहां का जायजा लिया. वहां उन्होंने अपने बीपी की जांच करवायी. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में जांच किट नहीं रहने पर सीएस से बात की. कहा कि गिरिडीह जिले में गावां प्रखंड काफी दूर में है. इसलिए यहां जांच आदि की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने को कहा. बाद में श्री मरांडी गावां खेल मैदान पहुंचे व खेलो झारखंड कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया.

जनता दरबार में सुनी समस्या

बाद में श्री मरांडी गावां काली मंडा के पास पहुंचे व जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं व समाधान का आश्वासन दिया. कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का हल करना उनकी पहली प्राथमिकता है. मौके पर अशोक उपाध्याय, मनोज यादव, मुन्ना सिंह, श्रीराम यादव, प्रकाश राम, कांग्रेस यादव, अंकज सिंह, विशाल राणा, उदय साव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >