Giridih News :नशा मुक्ति को ले चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

Giridih News :प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा में शनिवार को प्राचार्य विनोद कुमार ने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. बच्चों से नशा से दूर रहने और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया.

मुख्य अतिथि डॉ आनंद मोहन ने कहा कि आज विद्यार्थियों को नशा के दुष्प्रभावों से आसपास के लोगों को अवगत करने की जरूरत है. कहा कि नशा न केवल सेहत को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और देश के भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है. प्रभारी प्राचार्य बिनोद कुमार ने कहा कि विभागीय आदेशानुसार एंटी ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किया गया. बाल संसद के सदस्य रोशनी कुमारी, सुनैना कुमारी, खुशबू कुमारी, सूरज दास, कमलेश कुमार, पंचम सिंह के अलावा शिक्षिका फूलमती कुमारी, शिक्षक मनोज कुमार, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >