कोरोना वायरस को ले किया जागरूक

गावां प्रखंड स्थित बाल मित्र ग्राम अमझर में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सलाहकार समिति के विशुन मुर्मू ने की.

गावां : गावां प्रखंड स्थित बाल मित्र ग्राम अमझर में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सलाहकार समिति के विशुन मुर्मू ने की. बैठक में ग्राम विकास के लिए तत्परता और कोरोना वायरस के संदर्भ में जागरूकता पर चर्चा की गयी. लोगों को इससे बचाव की जानकारी दी गयी.

आपसी एकता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी ने एकता कायम रखने का वचन लिया और कहा कि सभी मिलकर इस गांव को आगे बढ़ायेंगे. इस दौरान सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेंद्र पंडित, कार्यकर्ता संदीप कुमार नयन, दिनेश मुर्मू, कोलेश्वर मुर्मू, मेघराय मुर्मू, बासु बास्के, बुधन बास्के, बहादुर, राजू, बबलू, किशोर, कर्मा, हुसैन, सोनू, सावना सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >