Giridih News :अंसारी ज्वेलर्स के संचालक से छिनतई का प्रयास, फायरिंग

Giridih News :जमुआ-देवघर रोड पर जमुआ मस्जिद से होकर मंगलवार की शाम अंसारी ज्वेलर्स के संचालक मो शाहिद अंसारी से छिनतई का प्रयास किया गया. ग्रामीणों से घिरते देख दो अपराधी फायरिंग कर फरार हो गये.

जमुआ-देवघर रोड पर जमुआ मस्जिद से होकर मंगलवार की शाम अंसारी ज्वेलर्स के संचालक मो शाहिद अंसारी अपनी दुकान बंद कर अपने आवास पथराटांड़ जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और शाहिद से बाइक रोकने को कहा. पीछे से उनका भाई भी आ रहा था. जब देखा कि मस्जिद के पास शाहिद की बाइक रोका गयी है, तो उसे कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई. देखते-देखते वहां भीड़ जुटने लगी, तो बाइक सवार अपराधी हवा में दो राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले. घटना की खबर सुनते ही जमुआ थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया. शाहिद के भाई मो जाहिद ने कहा कि उसके भाई दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इस दौरान मस्जिद के पास भाई के कंधे में टंगे बैग को अपराधियों ने झपटने का प्रयास किया. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत ने कहा कि गोली चलने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. फिर भी जानकारी ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >