Giridih News: फरार अभियुक्त के घर की कुर्की-जब्ती

Giridih News: पीड़ित ने तिसरी थाना में अनवर मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के बाद आरोपी से फरार हो गया.

तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को कांड संख्या 80/2011 के फरार अभियुक्त अनवर मियां उर्फ अनवर अंसारी के नैयाडीह गांव स्थित घर पर कुर्की जब्ती की. बताया कि वर्ष 2011 में अनवर मियां ने समोसा उधार नहीं देने पर दुकानदार अशोक बरनवाल को कड़ाही में रखे गरम तेल में डाल दिया था. इसके कारण अशोक गंभीर रूप से झुलस गया था. पीड़ित ने तिसरी थाना में अनवर मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के बाद आरोपी से फरार हो गया. 14 वर्षों से पुलिस अनवर की तलाश कर रही थी. इधर, कोर्ट के आदेश के आलोक में पुलिस ने अनवर के घर की कुर्की जब्ती की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >