Giridih News: बनियाडीह में शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण से माहौल हुआ भक्तिमय

Giridih News: सदर प्रखंड अंतर्गत बनियाडीह में चल रहे श्रीश्री 108 मां काली मंदिर पिंडी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ के आठवें दिन गुरुवार शाम को शोभायात्रा निकाली गयी.

पूजा कमेटी के दिनेश यादव व दिलीप पासवान ने बताया कि गुरुवार को मंदिर प्रागंण से निकली शोभा यात्रा में मां काली की तस्वीर को रथ पर निकाला गया और बनियाडीह क्षेत्र का भ्रमण कराया गया. महिला भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. श्रद्धालु मां काली, मां दुर्गे, भगवान श्रीराम समेत अन्य देवी देवताओं का जयकारा लगा रहे थे.

प्रसाद वितरण के साथ होगा समापन

बताया गया कि शुक्रवार सुबह सात बजे से वेदी पूजन, मां काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, दुर्गा सप्तशी पाठ, हवन पूर्णाहुति, कुमारी कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन व महाप्रसाद वितरण के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा. शोभा यात्रा में महायज्ञ समिति के प्रमोद सिंह, दिनेश कुमार यादव, दिलीप पासवान, सदानंद राम, एबी तिवारी, राजाराम प्रजापति, संतोष यादव, मनोज कुमार, मुन्ना जायसवाल, नंदकिशोर यादव, चंद्रकांत सिंह, श्रीकांत, राहुल कुमार, महेश यादव, नरेश कुमार, दीपक सिंह, कनक सिंह, रीना देवी, सूर्यकला देवी, लक्ष्मी देवी, रीता देवी आदि थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >