भारत रत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचार, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा के माध्यम से करोड़ों देशवासियों के दिलों में अमिट स्थान बनाया.
उनका जीवन राष्ट्रहित, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है. वे सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं के विचारों और कार्यों में जीवित रहेंगे. कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र सिन्हा, मनोज संगई, शैवाल घोष, अमर सिन्हा, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, इनोद साव, रंजीत कुमार, नागो यादव, अनिल सिंह आदि मौजूद थे. संवाददाता : सूरज सिन्हा
